free eye test camp
नगर पंचायत सभागार में नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों का हुआ इलाज -जनहित का कार्य -समाजसेवी संस्था श्री फाउंडेशन के बैनर तले भीषण गर्मी में हुआ सराहनीय कार्य -एसबीआई मैनेजर आलोक कुमार, चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह रहे अतिथिबलिया : समाजसेवी संस्था श्री फाउंडेशन के बैनर तले बुधवार को नगर पंचायत चितबड़ागांव के सभागार में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। वाराणसी से आए चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों मरीजों का नेत्र परीक्षण कर उचित परामर्श और दवा वितरित किया।नगर पंचायत चितबड़ागांव के सभागार में निशुल्क चिकित्सा शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक चितबड़ागांव के प्रबंधक आलोक कुमार और नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात दी
प प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री फाउंडेशन की अध्यक्ष वंदना सिंह ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। सभी अतिथियों को श्री फाउंडेशन की ओर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्य अतिथि स्टेट बैंक के मैनेजर आलोक कुमार ने संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। नगर पंचायत के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने भी संस्था के सराहनीय पहल की सराहना की। कहा नगर क्षेत्र में संस्था पिछले दिनों से बेहतरीन कार्य कर रही है। नगर पंचायत संस्था के हर बेहतर कार्य में यथासंभव सहयोग के लिए तैयार है।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डा. नेहा सिंह, सत्येन्द्र चौरसिया, आशीष गुप्ता, अक्षय कुमार, गुड्डू तिवारी आदि की भूमिका सराहनीय रही। शिविर शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन अमरजीत सिंह और संचालन अमरेंद्र सिंह ने किया
।नेत्रोदय द आई केयर सिटी हास्पीटल वाराणसी की टीम ने किया जांचश्री फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में नेत्रोदय द आई केयर सिटी हास्पीटल वाराणसी की टीम ने नेत्र परीक्षण किया।
चिकित्सकीय टीम में डा. सर्वन शुर्भमाणिराम, डा. गोविन्द यादव, डा. अभय त्रिपाठी, डा. अभय राय आदि शामिल रहे।

Leave a Reply